क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में रौज़ा-ए-रसूल

Share

इमाम हुसैन व मौला अब्बास के रौज़े का संगे बुनियाद रखा गया

जौनपुर। क़दम रसूल, छोटी लाइन इमामबाड़े में संगे बुनियाद और मजलिसे अज़ा का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर रौज़ा-ए-रसूले खुदा, इमाम हुसैन और मौला अब्बास के रौज़े की बुनियाद शमीमुल मिल्लत आयतुल्लाह सैयद शमीमुल हसन रिज़वी (बनारस) के दस्ते मुबारक से रखी गई। कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद मोहसिन (फैजाबाद) और मौलाना सैय्यद शैज़ान हुसैन जैदी ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम का आगाज क़ारी फज़ल अब्बास आज़मी ने तिलावते कलामे पाक से किया। निज़ामत बेलाल हसनैन ने की। कार्यक्रम मौलाना शेख हसन जाफर और मौलाना सैयद बाक़र मेहदी की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ।

मजलिस को मौलाना सैय्यद असग़र रिज़वी ने खिताब करते हुए रौज़ा-ए-रसूल की अहमियत और अहलेबैत (अ.स.) की सीरत पर रोशनी डाली। इस मौके पर सैयद शिहाब हैदर साहब व रुफ़का ने सोज़ख्वानी की, जबकि हसन फतेहपुरी, डॉ. मेहदी आज़मी और खुमैनी आफ़ाक़ी ने पेशख्वानी की। अंजुमन शमशीर हैदरी, सदर इमामबाड़ा ने नौहाख्वानी का नजराना पेश किया।

अंत में पंजतनी कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिज़वी, एजाज हुसैन, रियाज मोहसिन, नियाज हुसैन, सकलैन हैदर खान कम्पू और सैयद हसनैन कमर दीपू ने उपस्थित सभी मोमिनीन का शुक्रिया अदा किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें