जौनपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Share

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन समेत जिले के सभी थानों में हुए कार्यक्रम

जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके अलावा जिले के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को याद करना रहा। साथ ही पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें