आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी विचार और सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना आज भी प्रासंगिक: राकेश मौर्य

Share

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से आचार्य नरेंद्र देव और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी, लोकतांत्रिक एवं वैज्ञानिक विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और शोषणमुक्त समाज की स्थापना का मार्ग दिखाते हैं। उनका मानना था कि समाजवाद केवल आर्थिक व्यवस्था में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, मानवीय गरिमा और सामाजिक सम्मान दिलाने का व्यापक आंदोलन है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, प्रशासनिक दृढ़ता और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

राकेश मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल की विरासत को किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं किया जा सकता। वह संपूर्ण राष्ट्र के महापुरुष हैं। उनके नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, सामाजिक सद्भाव तथा किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी विचार और सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना मिलकर ऐसे भारत का मार्ग प्रशस्त करते हैं, जहां सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता भी मजबूत हो। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, भूपेश पांडेय, अज्जू मौर्य, पूनम मौर्य, सभासद एवं राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी अलमास अहमद सिद्दीकी, सभासद शाहनवाज अहमद, डॉ. वीरेंद्र यादव, उषा जायसवाल, पप्पू यादव जमैथा, अशोक मिश्रा, संदीप यदुवंशी, आतीश सोनकर, नज्में आलम, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अशफाक मंसूरी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, सुशीला यादव, सोनी सेठ, पिंकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें