
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम ने किया एफएलसी कार्य का निरीक्षण

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ALSO READ
PET परीक्षा को लेकर जौनपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा प्रतिबंध







