पं. राजकिशोर तिवारी की पुण्यतिथि पर ‘स्मरणम् 2026’ का गरिमापूर्ण आयोजन

Share

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् के व्यक्तित्व-कृतित्व का हुआ स्मरण, विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मड़ियाहूँ

स्थानीय नगर के खैरूद्दीन गंज वार्ड के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान मड़ियाहूँ पी.जी. कॉलेज मडियाहूं में 31 अक्टूबर को महाविद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय पं. राजकिशोर तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘स्मरणम् 2026’ श्रद्धांजलि सभा का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही पं. राजकिशोर तिवारी, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, गीत, काव्यपाठ, जीवन-वृत्त वाचन, संस्मरण तथा प्रतिभा-अलंकरण सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, अतिथि परिचय एवं स्वागत के साथ हुआ। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं कुलगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्राची, प्रियांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने पंडित जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भाषण, गीत और काव्यपाठ प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया।

पं. राजकिशोर तिवारी के जीवन-वृत्त का वाचन करते हुए डॉ. अमिताभ कुमार ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ सामाजिक विचारक एवं शिक्षा सुधारक के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक प्रतिबद्धता और शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण की प्रेरणा देता है।

महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अपूर्व तिवारी ने कहा कि संस्थापक महोदय की पुण्यतिथि समस्त महाविद्यालय परिवार के लिए शोक एवं स्मरण का दिन होने के साथ-साथ प्रेरणा और संकल्प का भी अवसर है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना संस्थापक महोदय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि पंडित जी ने एक शिक्षाविद् के रूप में सदैव संस्कारपूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उनका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास भी होना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी पंडित जी से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। के.डी.एस. इंटर कॉलेज, पाली के प्रबंधक श्री प्रताप नारायण तिवारी ने अपने संस्मरण में पंडित जी के चुनाव प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव में उनकी विजय से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। जनता इंटर कॉलेज, बरसठी के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पंडित जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक परंपरा हैं। श्री बटेश्वर नाथ मिश्रा ने उन्हें सच्चा देश का सिपाही बताते हुए उनके राष्ट्रप्रेम एवं समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राजकिशोर तिवारी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके जीवन के अनेक अनछुए एवं प्रेरणादायी पहलुओं को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने पंडित जी के संघर्ष, राष्ट्रप्रेम, त्याग एवं समाज के प्रति समर्पण से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष श्री राजाराम तिवारी, श्री विंध्यवासिनी दुबे एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. जी.एस. त्रिपाठी ने भी पंडित जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी के विचार और उनके द्वारा स्थापित शैक्षिक संस्थान आज भी नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार एवं समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं।

सांस्कृतिक समिति के प्रभारी डॉ. अमिताभ कुमार ने कहा कि कक्षा में पठन-पाठन के साथ प्रतियोगिताओं एवं शिक्षण सहगामी गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिकता, रचनात्मकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पं. राजकिशोर तिवारी की राष्ट्रवादी विचारधारा को सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षक साथियों डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डॉ. बृजेश कुमार चौबे, डॉ. योगेश, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. कुहासा रानी, डॉ. रेणुका पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के अंतिम चरण में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में बी टीम की रिया दुबे ने प्रथम, खुशी दुबे ने द्वितीय तथा नंदिनी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में ए टीम की अलीशा भारती प्रथम, ई टीम की शगुन साहू द्वितीय तथा डी टीम की श्वेता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को प्रबंधक, प्राचार्य एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

इस अवसर पर बी.एड. विभाग के सह आचार्य डॉ. विजय कुमार चतुर्वेदी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘समकालीन विश्व का सृजन’ एवं ‘रोजगारपरक शिक्षा की अवधारणा’ का मंचस्थ अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमिताभ कुमार ने किया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत ज्ञापन डॉ. श्याम दत्त दुबे द्वारा किया गया। मंच संचालन भी डॉ. श्याम दत्त दुबे ने किया। अंत में प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो. अजय वर्मा, प्रो. सुमन सिंह, डॉ. हौसिला पाण्डेय, डॉ. जय प्रकाश दुबे, डॉ. विजय चतुर्वेदी, डॉ. नागेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार मिश्रा, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. राजपाल, डॉ. प्रणव वर्मा, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ दया सिंधु,डॉ. शिवपूजन कुरील, डॉ. संदीप कुमार मिश्रा, डॉ. दुर्गेश्वरी पाण्डेय, डॉ. अरुण, डॉ. शिवमोहन, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. मनोज यादव, डॉ. देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. उमेश राव, डॉ. वेद प्रकाश चौबे, , डॉ. ज्ञानेश कुमार, डॉ ऋचा, ममता सोनकर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें