
खुटहन पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी वारंट के मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान ख्वाजापुर (मनियर), थाना खुटहन निवासी वकील, समीम और सकील के रूप में हुई है। तीनों भोल के पुत्र बताए गए हैं। इनके खिलाफ न्यायालय जौनपुर से मुकदमा संख्या 847/22 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के तहत वारंट जारी किया गया था।
यह कार्रवाई जिले में अपराध की रोकथाम और वांछित तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में खुटहन पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रामजनम प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव और आरक्षी नीरज पासवान शामिल रहे।








