सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूम

Share

कलश उद्घाटन के बाद रवाना हुई यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक और जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के ओजस्वी भाषण के सीधा प्रसारण एवं संदेश को सुनने के साथ हुआ। शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होकर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

राष्ट्रगान के पश्चात मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा चौराहे पर स्थापित पवित्र कलश का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। “सेवा ही संगठन” और राष्ट्र सेवा के नारों के साथ यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यह भव्य यात्रा हाई डील चौराहे से प्रस्थान कर यात्रा अम्बेडकर चौराहे पहुँची इसके पश्चात यात्रा कलेक्ट्रेट तिराहे से आगे बढ़ते हुए लाइन बाजार तिराहे से गुजरी तत्पश्चात यात्रा खरका कॉलोनी होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पुनः हाई डील चौराहे पर पहुँचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-सेवा के प्रति समर्पित है और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा भाव की अलख घर-घर तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और विकास पहुँचाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियाँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँची हैं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सेवा भाव को और अधिक सशक्त बनाना तथा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से रमेश चंद्र मिश्र रमेश सिंह सीमा द्विवेदी कृपा शंकर सिंह सुषमा पटेल मनोरमा मौर्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह मछली शहर जिला अध्यक्ष अजय सिंह जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता अजय सिंह संदीप तिवारी अमित श्रीवास्तव परविंदर चौहान नीरज मौर्य विकास शर्मा अंशु कुशवाहा धर्मेन्द्र मिश्र आमोद सिंह अमरनाथ पांडेय रामसूरत मौर्य रोहन सिंह घनश्याम यादव एवं जिले के सम्मानित पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें