
डबल मर्डर से दहला सुल्तानपुर शिक्षक पति व पत्नी की हुई हत्या मौके पर पुलिस पहुचकर जांच मे जुटी

सुल्तानपुर
कादीपुर में सोमवार, 28 सितंबर की देर रात पति-पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। कुमही डंडिया गांव में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) तथा उनकी पत्नी विनीता सिंह के शव मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह खून से लथपथ हालत में मिले। घटनास्थल के पास फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू भी पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़कुमही डंडिया गांव में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या।
मृतक मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे।
घटनास्थल के पास फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिलने से जांच तेज।
पैतृक आवास स्थित स्कूल परिसर में सो रहे थे दंपती
जानकारी के मुताबिक, मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह वारदात के समय अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों के शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घटनास्थल को घेरकर जरूरी साक्ष्य और सबूत जुटाने शुरू किए।
2013 से शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे मुकेश सिंह












