विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। अधिसूचना, नाम वापसी और मतगणना की कार्रवाई वाराणसी में संपन्न होगी।

जौनपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदेय स्थल तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। स्नातक में 55 मूल और 10 सहायक मतदेय स्थल शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,167 मतदाता हैं, जिनमें 5,023 पुरुष और 1,144 महिलाएं हैं। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55,786 मतदाता हैं, जिनमें 38,021 पुरुष और 17,765 महिलाएं शामिल हैं।

डीएम ने मतदान कार्मिकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति और प्रशिक्षण, वाहन व रूटचार्ट, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और वेबकास्टिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान पार्टियां 22 अक्टूबर को अपने गंतव्य मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पार्टियां प्रेक्षागृह में लौटेंगी और उसी दिन मतपेटियां बस के माध्यम से वाराणसी में निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी।

डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य समय से पूरा कराने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें