दलित युवकों से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, सात पर मुकदमा

Share

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के तराव (बगही) गांव में रविवार रात तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहे दलित युवकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तराव बगही गांव निवासी प्रीतेश कुमार पुत्र दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पड़ोसी साथियों रितेश, अवधेश, बिट्टू, मनीष और रजनीश के साथ झंझापार निवासी संटू चौहान के यहां तेरहवीं का भोज खाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि बगही यादव बस्ती के पास पहुंचते ही रामजनम यादव, डीपी यादव, प्रदीप यादव, मंगल यादव, साहिल यादव, कल्लू यादव और अंकित यादव ने उन्हें घेर लिया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर युवकों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें