सरपतहां पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दो अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा

HIGHLIGHTS
  • जौनपुर।
  • सरपतहां थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।
  • आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
Share

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना सरपतहां में दर्ज मुकदमा संख्या 286/26 और 287/26 से संबंधित चोरी के सामान की बरामदगी की।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरिकेश पुत्र छोटेलाल निवासी मरगसन कला मेवपुर, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर तथा गोविंदे पुत्र लल्ले निवासी मेवपुर बरचौली, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक गोविंदे के कब्जे से सफेद धातु की तीन जोड़ी पायल, एक पायल और 900 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं हरिकेश के कब्जे से तीन जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गोविंदे के विरुद्ध सरपतहां थाने में चोरी के दो मुकदमों के अलावा गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, रिजर्व कांस्टेबल प्रिंस कुमार दुबे, मणिश्वर कुमार, नितिन कुमार और रितिक पटेल शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें