प्रसव के दौरान शिशु की मौत के बाद निजी अस्पताल सील

सारांश
खुटहन क्षेत्र में प्रसव के दौरान शिशु की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अर्चना पाली क्लीनिक को सील कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में गलत तरीके से प्रसव कराने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। घटना के बाद अस्पताल संचालक और कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं।
HIGHLIGHTS
  • प्रसव के दौरान शिशु की मौत के बाद अस्पताल सील
  • प्रसूता की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
  • परिजनों ने गलत तरीके से प्रसव कराने का लगाया आरोप
  • कार्रवाई के बाद अस्पताल संचालक और कर्मचारी फरार
Share

अस्पताल संचालक व कर्मचारी फरार

खुटहन (जौनपुर)। प्रसव के दौरान शिशु की मौत और जच्चा की हालत गंभीर होने के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अर्चना पाली क्लीनिक को सील कर दिया। घटना के बाद से अस्पताल संचालक व कर्मचारी ताला बंद कर फरार हैं।

मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव ने आरोप लगाया था कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी सुनीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नीम हकीम चिकित्सक ने गलत तरीके से प्रसव कराया। शिशु को खींचकर निकालने और प्रसूता के सीने पर दबाव डालने से उसकी हालत बिगड़ गई। शिशु की मौत के बाद गंभीर हालत में जच्चा को जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल के निर्देश पर बुधवार को मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ द्वय डाक्टर अरुण कुमार यादव, डाक्टर आलोक सिंह, तहसीलदार शाहगंज सुलेखा वर्मा, सीएससी अधीक्षक डाक्टर आरिफ खान पुलिस बल के साथ अस्पताल सील कर दिये।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें