• Tue. Sep 15th, 2026

    जिलाधिकारी ने वीवी पैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने वीवी पैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीवी पैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों सहित सभी सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील रहें। वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, ईवीएम/वीवी पैट से संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार रख-रखाव एवं अभिलेखीय प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *