जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री मनीष सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ‘अधिवक्ता संघ जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अधिवक्ताओं के जोशीले अंदाज से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह और मंत्री मनीष सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और न्यायिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता संघ की समस्याओं के समाधान और सदस्यों के हितों के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

