युवक की सर्पदंश से हुई मौत,मचा कोहराम

सारांश
केराकत क्षेत्र के डेहरी गांव में जहरीले सर्प के काटने से 26 वर्षीय युवक बीरबहादुर की मौत हो गई। रात में सोते समय सर्प ने उसे डस लिया। गंभीर हालत में उसे लालगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जौनपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाद में सर्पमित्र ने सर्प को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
HIGHLIGHTS
  • सोते समय जहरीले सर्प ने युवक को डसा
  • उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
  • मृतक के परिवार में मचा कोहराम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
  • सर्पमित्र ने सर्प को पकड़कर जंगल में छोड़ा
Share

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी बीरबहादुर पुत्र दृगपाल 26 वर्ष बीती रात रोजान्तर की भांति खाना खा कर कमरे में सो गए, आधी रात बाद जहरीला सर्प तखत पर चढ़कर गहरी नींद में सोये बीरबहादुर को काट कर तख्त पर बैठा रहा।सर्प को अपने ऊपर बैठा देख बीरबहादुर चीखने चिल्लाने लगा।चीख पुकार सुन परिजनों को नींद खुली और जाकर देखा तो सर्प तख्त पर ही बैठा है लोगो को आता देख बगल में रखे ईट के अंदर चला गया। मौजूद लोगो ने आनन-फानन में उपचार हेतु लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों युवक की स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जौनपुर जाते समय रास्ते में ही युवक दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजन मृतक को घर ले आए।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया,मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था मृतक को दो पुत्र दीपक 12 वर्ष, दीपांशु 6 वर्ष व एक पुत्री शीतल 8 वर्ष है। पत्नी नीलम का करुण क्रंदन सुन मौजद लोगो की आंखें भर आई। वही भीड़ से किसी ने सर्पमित्र को सूचना दी,सूचना पर पहुंची सर्पमित्र चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्खा गांव निवासी आदर्श ने सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें