• Fri. Jul 3rd, 2026

    छत के सहारे टिका बिजली का खंभा, महीने भर से खतरे के साए में जी रहे लोग

    Share

    मछलीशहर। नगर के मोहल्ला पूरा काजी में पिछले एक महीने से एक बिजली का खंभा मकान की छत के सहारे टिका हुआ है। खंभे में लगे तारों से लगातार विद्युत आपूर्ति जारी रहने के कारण स्थानीय लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पूरा काजी निवासी शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता के मकान के पास लगा बिजली का खंभा टूटकर उनकी छत के सहारे टिक गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक न तो खंभा बदला गया और न ही कोई स्थायी मरम्मत कराई गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान खंभे के गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विभाग से तत्काल जर्जर खंभे को हटाकर नया खंभा लगाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

    इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है। खंभा उपलब्ध न होने के कारण अब तक उसे बदला नहीं जा सका था। अब नया खंभा उपलब्ध हो गया है और एक-दो दिन के भीतर पुराने खंभे को बदल दिया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed