• Fri. Jul 3rd, 2026

    भाजपा नेत्री नाजिया इलाही पर कार्रवाई की मांग, सपाइयों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

    jaunpur news
    Share

    मछलीशहर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा को सौंपकर भाजपा नेत्री नाजिया इलाही के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की।

    सपा नेता आरिफ अंसारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही द्वारा मुस्लिम समाज और हजरत मोहम्मद साहब को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और देश की एकता एवं अखंडता के लिए भी उचित नहीं हैं।

    सपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लग सके।

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी, अजहर रहमान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला प्रवक्ता नदीम अंसारी, डॉ. हस्सान, डॉ. दिलीप यादव, अनुभव यादव, तबरेज़ खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed