• Wed. May 13th, 2026

    जफराबाद पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने गुरुवार को नावघाट के पास एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल और एसआई अरविंद यादव नावघाट पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *