• Wed. May 13th, 2026

    महादेव मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस, रामचरितमानस पाठ और भंडारे का आयोजन

    Share

    जौनपुर। सबेली पड़ान निवासी राजेश पाण्डेय (एडवोकेट, दिल्ली) और मनीष पांडे के संयोजकत्व में देवाधिदेव महादेव मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। यह आयोजन अपनी पाही बरस्ता कला पड़री स्थित मंदिर में स्वर्गीय कौशल किशोर पांडे की पुण्य स्मृति में किया गया। इस अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। बुधवार को वैदिक परंपरा के अनुसार रामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें हिमांशु पाण्डेय और उनके सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। गुरुवार को पाठ के समापन के बाद वेदपाठी ब्राह्मण भोलानाथ तिवारी, रजनीश मिश्र और नंद विहारी दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण हुआ। शाम से भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार पाठक, अरुण पाठक, दिलीप पाठक, वीरेंद्र पाठक, विनय दुबे और अजीत पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *