• Fri. Aug 7th, 2026

    वृक्ष जीवनदायनी ऑक्सीजन का एक मात्र है स्रोत:आजाद कुरैशी

    Share

    गोमती नदी के किनारे युवाओं ने किया पौधा रोपण

    केराकत, जौनपुर । स्थानीय नगर के गोमती नदी के किनारे गुरुवार को वातावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से सपा नेता आजाद कुरैशी के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन युवाओं ने फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।इस बाबत आजाद कुरैशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत वृक्ष ही है,इसलिए इसकी आवश्यकता हम सभी को समझनी होगी।इस अवसर सकलैन अंसारी, सादाब अंसारी,जैद,अमन व सौदागर अंसारी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *