• Sat. Aug 8th, 2026
    Share

    जौनपुर, 7 अगस्त। खुटहन थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रामापुर (दरना), जमालुद्दीनपुर और उसरौली गांवों से कुल 12 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों तथा पीआरवी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *