• Mon. Jul 6th, 2026

    मोबाइल चैट से शुरू हुआ विवाद, खौफनाक कत्ल में बदला; 14 घंटे में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूँ में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार, मोबाइल चैट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कथित तौर पर शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

    रविवार को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध तक पहुंच गई।

    सोमवार को रामनगर ब्लॉक के पास पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागते हुए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने हत्या और शव के टुकड़े करने की बात स्वीकार करने का दावा किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, अवैध पिस्टल तथा शव का शेष अंग बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed