• Thu. Mar 19th, 2026

    शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर किया धरना प्रर्दशन

    BySatyameva Jayate News

    Feb 7, 2025
    Share

    जौनपुर

    अपार आई0डी0 बनाये जाने के नाम पर जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों का वेतन रोके जाने एवं जनपद के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2000 के पूर्व नियुक्त शिक्षको के वेतन के सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेेशो के क्रम में सम्बन्धितों को वेतन भुगतान न होने से नाराज शिक्षको ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के आह्वान पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा अपनी लापरवाही और उदासीनता शिक्षको/कर्मचारियों के सिर मढ़ते हुए अपार आई0डी0 के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयो का वेतन रोकना उनके तानाशाही का परिचायक है, संगठन इसकी घोर निंदा करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की इससे बडी हठधर्मिता और तानाशाही क्या होगी कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तदर्थ शिक्षको को वेतन भुगतान न करते हुए न्यायिक गरिमा को प्रभावित किया जा रहा है। इसलिए आज इस धरने के माध्यम से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी दोनो मांगो को पूरा करने के लिए निदेशक महोदय को ज्ञापन देने के साथ-साथ विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को चेतावनी भी दे रहा है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी तालाबन्दी सहित विषम परिस्थितियों को झेलना पड़ सकता है।
    प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राकेश सिंह ने अपने सम्बोधन में पुलिस प्रशासन की आज की कार्यवाही की घोर निंदा करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन हमारा अधिकार है पुलिस प्रशासन हमारे इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने का कुत्सित प्रयास किया जो तानाशाही का द्योतक है उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट इसकी घोर निंदा करता है।
    धरने को मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री डॉ0 प्रमोद श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष सरेाज कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सैय्यद हसन सईद, बृजेश सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने आये हुए शिक्षको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के हर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आग्रह किया। धरने का सफल संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *