• Sun. Jul 12th, 2026

    सुरेरी थाना बना हरियाली की मिसाल, एक दिन में लगाए गए 900 पौधे

    Share

    जौनपुर। प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम 2.0” एवं वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को सुरेरी थाना परिसर, डम्पिंग यार्ड तथा कस्बा चौकी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में विभिन्न प्रजातियों के करीब 900 पौधे रोपे गए।

    कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह तथा समस्त पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

    उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने आमजन से भी पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

    इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ, मड़ियाहूं इकाई के पत्रकार बृजेश मिश्रा, राजनारायण गिरी, अजय मिश्रा, पंकज राय, मुकेश सिंह एवं शिवानी ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक साथ 900 पौधों के रोपण से पूरे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed