• Mon. Jul 6th, 2026

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ‘विश्व विजेता अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए शशिधर शर्मा

    Share

    जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के सहज जन सेवा केंद्र के प्रोपराइटर शशिधर शर्मा को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में उत्कृष्ट कार्य और बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विश्व विजेता अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित कंपनी के एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

    गृह जनपद लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

    सम्मान प्राप्त करने के बाद जौनपुर आगमन पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारियों ने शशिधर शर्मा का फूलमाला, बुके और सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया। इस दौरान सहयोगियों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी।

    ‘यह उपलब्धि सभी के विश्वास का परिणाम’

    सम्मान मिलने पर शशिधर शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारियों, सहयोगियों और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प जताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *