• Mon. Jul 6th, 2026

    सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम सैमुअल पॉल ने सुनीं 87 शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 87 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

    जमीन और रास्ते के विवादों पर दिए विशेष निर्देश

    डीएम ने तालाब, चकमार्ग और रास्ते पर अवैध कब्जे तथा चक सीमांकन से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समाधान निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

    पौधरोपण, जल निकासी और संचारी रोग नियंत्रण पर जोर

    जिलाधिकारी ने वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने, पौधों की जियो टैगिंग कराने तथा मानसून को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में जलभराव रोकने और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भी कहा गया।

    सर्पदंश और आकाशीय बिजली से बचाव के निर्देश

    डीएम ने गो-संरक्षण केंद्रों पर चारा उपलब्ध कराने, सर्पदंश के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक शौचालयों को सक्रिय रखने तथा आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *