• Sat. Aug 22nd, 2026

    जौनपुर में खड़ी ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Jaunpur police
    Share

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार स्थित लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक खड़ी ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रक में चालक स्टीयरिंग पर औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाना पुलिस ने ट्रक के दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान इकबाल सिंह (लगभग 50 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में की। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के पास से न तो मोबाइल फोन मिला और न ही कोई नगदी बरामद हुई। इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *