• Sun. May 17th, 2026

    हाईवे अंडरपास के नीचे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी

    Share

    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थित खालिसपुर भवनाथपुर अंडरपास के नीचे शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल सीएचसी रेहटी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है। ग्राम प्रधान भवनाथपुर के अनुसार युवती पिछले चार दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी और मंदबुद्धि प्रतीत हो रही थी। वह लाल टी-शर्ट और काला जींस पहने हुई थी। पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के गांवों में युवती की तस्वीरें भेजी हैं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *