• Fri. Jul 3rd, 2026

    जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    Share

    जौनपुर, 03 जुलाई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की पेयजल योजनाओं की प्रगति, सड़क रेस्टोरेशन कार्य, परियोजनाओं की गुणवत्ता, भूमि विवाद से प्रभावित कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क रेस्टोरेशन के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

    बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुकी सभी परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराया जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति भूमि विवाद के कारण प्रभावित है, उनके मामलों का त्वरित निस्तारण कर कार्यों को पुनः गति प्रदान की जाए।

    उन्होंने ठेकेदारों के लंबित भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सकें।

    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed