जौनपुर। प्रजापति समाज जौनपुर के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं संविधान सभा सदस्य डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की प्रतिमा जनपद जौनपुर में स्थापित कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार ने स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार, शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आदर्शों एवं संघर्षों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, इसके लिए जनपद जौनपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना आवश्यक है। समाज ने प्रतिमा स्थापना हेतु ट्यूबवेल कॉलोनी, जौनपुर को प्रस्तावित स्थान बताते हुए शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक मोहनलाल प्रजापति, जिला महासचिव धर्मेंद्र प्रजापति, जिला सचिव अखिलेश प्रजापति, दक्ष सेना के संस्थापक वीरेंद्र प्रजापति. प्रजापति, (वीर) संदेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, कार्तिक प्रजापति, जयकुंड, अयानंद, राम पलट प्रजापति कमलेश, पवन, सुशील, रोहित सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की प्रतिमा स्थापना के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।


