• Sun. Aug 23rd, 2026

    नाबालिग को भगाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एक ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। इस आधार पर गौराबादशाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। टीम ने रामपुर विझवार सारंग तिराहा क्षेत्र से आरोपी अंकित गौड़ (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह ग्राम राईपुर, थाना सुजानगंज का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर और कांस्टेबल अभय गौड़ शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *