• Wed. May 13th, 2026

    भलुआही रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का विधायक ने किया निरीक्षण

    Share

    बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग पर स्थित श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास भलुआही रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, रेलवे के एक्सियन केके मिश्र और सेतु निगम के एक्सियन जेपी गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस ओवरब्रिज के बन जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *