मड़ियाहूं (जौनपुर)। कस्बे में ईद उल अजहा का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह एवं मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, चैन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे इमाम मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। वहीं दूसरी नमाज शाही जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे मौलाना फहीम साहब ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे नगर में लगातार चक्रमण करते नजर आए। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, अमित कुमार, उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, बड़े बाबू अमरनाथ, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं ईदगाह कमेटी के सरपरस्त हाजी काजी ईशा फारुकी, गयासुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन, डॉ. वकार अहमद, अफ्फान हाशमी, काजू राईन, बबलू अंसारी, सिकंदर अंसारी, डॉ. शाहनवाज आलम, जर्रार अंसारी, शेखू अंसारी, अजफर अंसारी, शादाब अंसारी, एजाज कुरैशी, इरफान कुरैशी समेत तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


