• Thu. Apr 16th, 2026

    नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में सांसद ने किया प्रतिमा का शिलान्यास।डाँ सरफराज खान ने आयोजित किया यह भव्य आयोजन

    BySatyameva Jayate News

    Apr 14, 2026
    Share

    भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल।

    जौनपुर
    जफराबाद नगर पंचायत जफराबाद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य द्वार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ सांसद सुश्री प्रिया सरोज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता के मार्ग को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान शिल्पी डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायी हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान एवं ओवैश खान ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का आभार जताया।
    इस दौरान डॉ सरफराज खान, ओवैश खान, डॉ अवध नाथ पाल, लकी त्रिपाठी, अफजल, जोगेंद्र निषाद, परवेज कुरेशी, अवध नारायण, दिलशाद अहमद, रविकांत मोदनवाल, विनोद प्रजापति, विजय यादव, शाहनवाज समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed