• Wed. Jul 29th, 2026

    सचल विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में जगाई वैज्ञानिक सोच

    Share

    जलालपुर (जौनपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से बयालसी इंटर कॉलेज में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ (राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद) की इकाई द्वारा आयोजित प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

    सचल विज्ञान बस में ‘दैनिक जीवन में मशीनें’ विषय पर आधारित 20 से अधिक स्वचालित एवं हस्तचालित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मॉडलों का अवलोकन किया और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित साइंस मैजिक शो में विज्ञान विशेषज्ञों ने एसिड-बेस इंडिकेटर, बिना माचिस अग्नि प्रज्वलन, द्रव्यमान केंद्र, वायुदाब तथा रस्सी की मैजिक गांठ जैसे प्रयोगों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांत सरल एवं रोचक ढंग से समझाए। उन्होंने बताया कि जिन घटनाओं को लोग अक्सर चमत्कार या अंधविश्वास मान लेते हैं, उनके पीछे विज्ञान के स्पष्ट सिद्धांत कार्य करते हैं।

    आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ से आए टीम प्रमुख आशु कुमार, विज्ञान संचालक सूरज यादव एवं रमेश कुमार ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न प्रयोगों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कमल नयन सिंह यादव, विजय कांत सिंह, दिनेश यादव, राम सिंह यादव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed