• Wed. Jul 29th, 2026

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों का प्रदर्शन, एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप

    Share

    जौनपुर। चंदवक क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेट बैंक के पास सड़क टूटने से बने गड्ढे में जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

    ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो माह पहले एनएचएआई ने सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन मानकविहीन निर्माण के चलते पहली ही बारिश में सड़क टूट गई और गहरे गड्ढे बन गए। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बुधवार सुबह मोपेड सवार एक दंपति के गिरकर घायल होने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

    प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, विपिन कुमार, राजकुमार, बबलू यादव, नितिन बरनवाल, रमेश कुमार, प्रहलाद, छोटेलाल नाविक, रिंकू ठठेरा, राधेश्याम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *