• Sat. Jul 4th, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई व न्यायिक जांच की मांग, गृह मंत्रालय को भेजा गया ज्ञापन

    Share

    चंदवक, जौनपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन गृह मंत्रालय को सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि इस एनकाउंटर को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि जिस समय पुलिस एनकाउंटर का दावा कर रही है, उस समय भरत तिवारी निहत्थे थे। ऐसे में पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कायम रहे।

    पूर्वांचल किसान संगठन ने बताया कि पिछले महीने भरत तिवारी की मौत के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल भोजपुर पहुंचा था, जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। उसी क्रम में अब गृह मंत्रालय को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई और न्यायिक आयोग से जांच कराने की मांग की गई है।

    संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे और यदि किसी स्तर पर दोष पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed