• Sat. Jul 4th, 2026

    मछलीशहर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Share

    मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताया है।

    पुलिस के अनुसार करौरा निवासी संदीप कुमार यादव की पत्नी अंजू यादव (30) गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। शुक्रवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव खूंटी से बंधे फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    मृतका का मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में है। वर्ष 2010 में उनकी शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां थीं, जिनमें 15 वर्षीय पुत्र और 13 वर्षीय पुत्री शामिल हैं।

    प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed