• Wed. May 20th, 2026

    जौनपुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वांछित, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी की कार्रवाई की।

    थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 181/2026 से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों प्रवेश यादव, रमेश यादव एवं शुभम पाठक उर्फ सोनू पाठक निवासी नदियाव थाना मड़ियाहूं को जंगी रोड चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

    वहीं थाना पवारा पुलिस ने अपहरण से संबंधित मुकदमा संख्या 76/2026 धारा 137(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए अपहृता/पीड़िता को कुड़रिया मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

    थाना चंदवक पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों हीरालाल एवं मोतीलाल निवासी बरामनमपुर थाना चंदवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों अभियुक्त वर्ष 1988 से संबंधित अपील मामले में वांछित चल रहे थे।

    इसी क्रम में थाना सरपतहां पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त हमेश सिंह निवासी भिखनापुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमों में वारंट जारी था।

    इसके अलावा सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त चन्द्रभान बिंद निवासी बसौली को भी गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को बसौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed