• Tue. Aug 18th, 2026

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    Share

    जौनपुर। शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 17 अगस्त की शाम औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पूज्य बाबा जी के अस्पताल पहुंचते ही श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

    इस पावन अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, पूर्व सांसद एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, सिरकोनी विकासखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के पुत्र आशुतोष सिंह जमैथा सहित जिले के तमाम प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से भी कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार कनौजिया, वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश सिंह, जिला महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अमित सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट), बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लालजी प्रसाद,डॉक्टर मोहसिन,वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. उत्तम गुप्ता, उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कनौजिया तथा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.पल्लवी पटेल,सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    शहर के नईगंज में कुमार पेट्रोल पंप के सामने स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालक एवं चिकित्सक डॉ. पूनम यादव, MBBS, MD (Physician) हैं। डॉ. पूनम यादव ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस चिकित्सालय की स्थापना की है। वे मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

    अस्पताल आधुनिक चिकित्सा संसाधनों से युक्त है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार असहाय एवं निर्धन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम खर्च में उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय पूरी तरह संकल्पित है।

    इस अवसर पर त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक खुशबू सिंह, पत्नी दीपक सिंह, पत्रकार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया और अस्पताल के शुभारंभ में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

    शुभारंभ समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल का फीता कटाकर गुरुपद महाराज सम्भव राम जी ने शुभारंभ किया जिसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर गोरखनाथ सिंह,शंभू नाथ सिंह, शेष नाथ सिंह ने बाबा का विधिवत पहले आरती और पूजन अर्चन किया अंत में गुरु महाराज जी ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल के प्रबंध समिति को आशीर्वाद के रूप में सुझाव दिया,इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्रवासियों ने भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे जौनपुर के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *