जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने 19 अगस्त को विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 18 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का यह निर्णय बारिश और जलभराव के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


