जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, एसटी संख्या 1647/23, धारा 419, 420 और 406 आईपीसी से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत अभियुक्त राजेश कुमार सरोज पुत्र स्व. रामलाल सरोज निवासी करदहा थाना जलालपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय और हेड कांस्टेबल शिवाकांत पाठक शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


