• Sun. May 17th, 2026

    जौनपुर: रामपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

    पुलिस टीम ने दबिश देकर विजय सरोज पुत्र भूखल सरोज निवासी ग्राम सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय एवं हेड कांस्टेबल बुल्लू सिंह शामिल रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *