बरसठी | थाना क्षेत्र के बनकट (टिकरी) गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपी मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी सुबराती अली तथा उसके पिता मुंशी अली को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 85, 80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को गांव निवासी रोशनी बानो का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका की मां मौसमी बेगम निवासी मिथुपुर, थाना सरायममरेज, प्रयागराज की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से मामले की जांच में जुटी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विवाहिता की मौत मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

