• Sun. Jun 21st, 2026

    कतर में भीषण सड़क हादसा, जफराबाद का युवक समेत 6 की मौत

    Share

    जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी एक 37 वर्षीय युवक की कतर देश में रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय शमीम खान के पुत्र नसीम खान कतर में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। रविवार को वह पांच बांग्लादेशी नागरिकों के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी अन्य वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार नसीम खान समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई।

    घटना की जानकारी उनके भाई फहीम खान ने परिजनों को दी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिसमें पुत्री की उम्र मात्र सात वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। नसीम खान लगभग सात माह पूर्व ही घर से कतर लौटे थे। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *