• Sun. Jun 21st, 2026

    किराना दुकानदार के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में बने स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर

    Share

    थानागद्दी, जौनपुर। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर रतनूपुर बाजार निवासी प्रियांशु जायसवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 141वीं रैंक प्राप्त कर उनका चयन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है।

    महुली-रतनूपुर निवासी प्रियांशु, जयप्रकाश जायसवाल के पुत्र हैं। उनके पिता मुंबई में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता चंदा जायसवाल उनका सहयोग करती हैं। प्रियांशु ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा वाराणसी के यूपी कॉलेज से तथा वर्ष 2019 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

    वर्ष 2024 में यूपीपीसीएस इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार तैयारी जारी रखी और महज दो माह बाद BPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *