जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणा से सोमवार को जनपद जौनपुर में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा कराए जाने वाले 5 ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ सभी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

शिलान्यासित सड़कें एवं लागत विवरण
- मीरापुर पूरा-अंधरी मार्ग से गठाना बाजार पिच रोड तक
लम्बाई: 0.60 किमी | लागत: ₹20.96 लाख - जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी पिच रोड से राधमनी बनवारी के घर तक
लम्बाई: 0.55 किमी | लागत: ₹22.68 लाख - मल्हनी-कौईरीडीहा सम्पर्क मार्ग से कुइया तक
लम्बाई: 0.50 किमी | लागत: ₹22.53 लाख - कलापुर नवली मार्ग से अहिरोपशुरामपुर सब स्टेशन तक
लम्बाई: 0.50 किमी | लागत: ₹16.07 लाख - मीरापुर पिच रोड से बस्तीबन्दगान तक सम्पर्क मार्ग
लम्बाई: 1.00 किमी | लागत: ₹47.44 लाख

इस अवसर पर मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सहयोग से मंडी परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी तथा गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर गांव तक पक्की और टिकाऊ सड़क पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में गभीरन मंडल अध्यक्ष अजय यादव, कमला सिंह, बलिहारी राजभर, जवाहर राजभर, लखेन्द्र राजभर, इंद्रजीत विश्वकर्मा, नीरज राय, जितेन्द्र अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





