• Sun. Aug 16th, 2026

    डा. अंबर ने वीर सपूतों के योगदान को किया याद

    Share

    जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित एक अस्पताल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल की संचालिका एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंबर खान ने ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

    ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. सैफ हुसैन खान, अलीना खान, आइमा खान, रंजू देवी, सरिता सिंह, आशीष प्रजापति, आदर्श मौर्य, अरमान खान, जयहिंद यादव, मनीषा माया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *