• Sun. Aug 16th, 2026

    शांतनु जी महाराज की रामकथा से गूंजेगा जौनपुर

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के गोधना स्थित कैलाशपति परिसर में रविवार को अपराह्न तीन बजे आगामी नौ दिवसीय श्रीराम कथा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक होने वाली श्रीराम कथा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

    सेवाभारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, जनसहभागिता और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।

    श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम की कृपा और जनपदवासियों की इच्छा से एक बार फिर सभी को श्रीराम कथा के श्रवण का अवसर मिलने जा रहा है। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा के आयोजन के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह कथा जनपदवासियों के लिए कल्याणकारी होने के साथ ही उनमें नई ऊर्जा और सकारात्मक अनुभूति का संचार करेगी।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की, जबकि संचालन डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल ने किया।

    बैठक में सेवाभारती के जौनपुर विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, डॉ. उदयराज सिंह, विमल सिंह, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, विनोद जायसवाल, प्रकाश रघुवंशी, सूरज मौर्या, दिलीप जायसवाल, डॉ. वंदना सरकार, विमला श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, बिट्टू किन्नर, राखी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, अंजू पाठक, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, मीना यादव, सोनी जायसवाल, डॉ. सरला त्रिपाठी, डॉ. अनीता त्रिपाठी, सुधा सिंह, कामना सिंह, अर्चना सिंह, रजनी साहू, डॉली गुप्ता, अनुपमा राय, किरण सिंह, निधि सिंह, अभिलाषा सिंह सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *