• Sun. Jun 14th, 2026
    Share

    जौनपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले की विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ा है। रोस्टिंग और स्थानीय खराबियों के कारण बिजली आपूर्ति का दिन और रात का शेड्यूल लगातार बाधित हो रहा है, जिससे नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आकस्मिक बिजली कटौती अब आम समस्या बन गई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
    विद्युत विभाग के अनुसार, अधिक मांग के कारण फॉल्ट और खराबियों की घटनाएं बढ़ गई हैं। अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति सुधारने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है और खराबी आने पर त्वरित मरम्मत कर बिजली बहाल की जा रही है। विभाग ने नगर में मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी की है और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी के मौसम में हो रही रोस्टिंग और कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed